फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया में फिर किया जीतने का झूठा दावा

Sun, 06 Dec 2020 09:58 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में हुए शीर्ष पद के चुनाव में जॉर्जिया में एक बार फिर जीत का झूठा दावा किया। ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों केली लोएफलर और डेविड परड्यू के लिए जॉर्जिया में प्रचार करते हुए झूठा दावा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में राज्य में जीत हासिल की है।

विज्ञापन


ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के बाद पहली रैली में कहा, 'हमें पता है कि हमने जॉर्जिया में जीत हासिल की है। यह बात आप समझते हैं।' वास्तविकता में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने करीब 12,500 मतों के अंतर से जॉर्जिया में चुनाव जीता था।


ट्रंप ने कहा कि वह दोनों रिपब्लकिन नेताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए जॉर्जिया आए हैं, जो अमेरिका के इतिहास में सीनेट के लिए संभवत: सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला है। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने रैली की शुरुआत में जॉर्जिया के लोगों से कहा कि इस समय यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि 'आप एक नागरिक के तौर पर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें और मतदान करें।'
विज्ञापन


जॉर्जिया में एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि रैली से पहले ट्रंप ने जॉर्जिया के गर्वनर को शनिवार को फोन कर राज्य में राष्ट्रपति पद के चुनाव का परिणाम पलटने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने की अपील की थी। गवर्नर ब्रियान केंप ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें