अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। बीते 3 जनवरी को अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला में बड़ी सैन्य कार्रवाई और अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई थी। दूसरी ओर अब अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक और सख्त कदम उठाया है। इसके तहत अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक तेल टैंकर को कैरिबियन सागर में जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाड़ो के बीच अहम बैठक होने वाली है।
बता दें कि जब्त किया गया टैंकर 'वेरोनिका' नाम का है, जिसे अमेरिका ने हाल के हफ्तों में छठा ऐसा जहाज बताया है, जो वेनेज़ुएला के तेल व्यापार से जुड़ा रहा है। यह कदम वेनेजुएला के तेल संसाधनों पर अमेरिका की सख्त नीति और बढ़ते नियंत्रण को दिखाता है।
ये भी पढ़ें:- US-Iran Tensions: ईरान में प्रदर्शन को दबाने पर अमेरिका सख्त, शीर्ष अधिकारी समेत 18 लोगों पर लगाए नए प्रतिबंध
बिना किसी संघर्ष के किया कब्जा
वेनेजुएला के टैंकर पर कब्जा को लेकर अमेरिकी सेना के दक्षिणी कमान ने अपना रुख साफ किया। दक्षिणी कमान ने कहा कि इस जहाज को बिना किसी संघर्ष के कब्जा लिया गया और वह जारी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। उन्होंने कहा कि अब वेनेजुएला से सिर्फ कानूनी और सही प्रक्रिया से ही तेल निकलेगा। ध्यान रहे कि अमेरिका की यह कार्रवाई अमेरिका की उस नीति का हिस्सा है जिसमें वह वेनेजुएला के तेल व्यापार को नियंत्रण में लेना चाहता है और प्रतिबंधों का पालन कराना चाहता है।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका ने पाकिस्तान को दिखाई औकात: वीजा पर रोक लगते ही गिड़गिड़ाया पड़ोसी देश, वीजा के लिए करने लगा मिन्नतें
अमेरिकी नीति का हिस्सा है यह कब्जा
गौरतलब है कि यह सारा अभियान अमेरिका की उस नीति का हिस्सा है जिसमें वह वेनेजुएला के तेल व्यापार को नियंत्रित करना चाहता है। अमेरिका ने दिसंबर के मध्य से अब तक कई ऐसे जहाजों को निशाना बनाया है जो वेनेजुएला से तेल ले जा रहे थे या ले जा चुके थे। अमेरिका ऐसे जहाजों के लिए अदालत से दर्जनों और वॉरंट्स भी ले रहा है ताकि वेनेजुएला‑संबंधित अन्य तेल टैंकरों को भी जब्त किया जा सके।
अन्य वीडियो