फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Orleans Attack: 'पूरी तरह से शैतान का काम'; ट्रंप ने न्यू ऑर्लियंस आतंकी हमले को लेकर डेमोक्रेट्स को घेरा

Thu, 02 Jan 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप ने कहा कि जब मैंने कहा कि हमारे देश में आने वाले अपराधी हमारे देश में मौजूद अपराधियों से कहीं ज्यादा बुरे हैं, तो उसका डेमोक्रेट्स और फेक न्यूज मीडिया की ओर से लगातार खंडन किया गया, लेकिन यह सच निकला।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू ऑर्लियंस की आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे शैतान का काम करार दिया। ट्रंप ने इस दुखद घटना के बाद अपने बयान के जरिए आप्रवासन और अपराध पर बहस को फिर से हवा दे दी। हमले में नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के दौरान कम से कम 15 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। इसे लेकर ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर अमेरिका में आपराधिक घटनाओं और प्रवास के बारे में उनकी चेतावनियों को खारिज करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जब मैंने कहा कि हमारे देश में आने वाले अपराधी हमारे देश में मौजूद अपराधियों से कहीं ज्यादा बुरे हैं, तो उसका डेमोक्रेट्स और फेक न्यूज मीडिया की ओर से लगातार खंडन किया गया, लेकिन यह सच निकला। हमारे देश में अपराध दर उस स्तर पर है, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा। हम सभी निर्दोष पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं, जिनमें न्यू ऑर्लियंस पुलिस विभाग के बहादुर अधिकारी भी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन न्यू ऑर्लियंस शहर का पूरा समर्थन करेगा, क्योंकि वे इस पूरी तरह से दुष्टता के कृत्य की जांच और उससे उबरने में लगे हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें