फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'हमें टिकटॉक को बचाने की जरूरत...', शपथ ग्रहण से पहले आयोजित रैली में ट्रंप का बड़ा बयान

Mon, 20 Jan 2025 08:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वॉशिंगटन में कैपिटल वन एरेना में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) विजय रैली में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, 'हमें टिकटॉक को बचाने की जरूरत है क्योंकि हमें बहुत सारी नौकरियां बचानी हैं। हम अपना व्यवसाय चीन को नहीं देना चाहते।'
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि वे टिकटॉक को अमेरिका में प्रतिबंधित नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि हमें टिकटॉक को बचाने की जरूरत है। हम अपना बिजनेस चीन नहीं जाने दे सकते। ट्रंप ने बताया कि टिकटॉक को अपना 50 फीसदी बिजनेस अमेरिका को बेचना पड़ेगा, इस शर्त पर टिकटॉक को अमेरिका में संचालन की मंजूरी दी जाएगी। 
विज्ञापन


50 फीसदी स्वामित्व अमेरिका के पास होगा
गौरतलब है कि बाइडन सरकार ने कानून बनाकर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद शनिवार शाम से अमेरिका में टिकटॉक की सेवाएं बंद हो गईं थी। हालांकि ट्रंप के एलान के बाद टिकटॉक की सेवाएं फिर से चालू हो गई हैं। टिकटॉक ने भी संचालन बहाल करने की अनुमति देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। वॉशिंगटन में कैपिटल वन एरेना में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) विजय रैली में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, 'हमें टिकटॉक को बचाने की जरूरत है क्योंकि हमें बहुत सारी नौकरियां बचानी हैं। हम अपना व्यवसाय चीन को नहीं देना चाहते। मैंने टिकटॉक को इस शर्त पर मंजूरी दी है कि टिकटॉक का 50 फीसदी स्वामित्व अमेरिका के पास होगा।'

ट्रंप ने कहा- मौजूदा भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था को समाप्त करेंगे
ट्रंप ने कहा कि 'राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ऐसे नतीजे आ रहे हैं, जिनकी किसी ने अपेक्षा नहीं की थी। लोग इसे ट्रंप प्रभाव कह रहे हैं, लेकिन यह आप हैं, ये आपका प्रभाव है।' उन्होंने कहा कि 'हम अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे हैं, अपनी सेना और सरकार से कट्टरपंथी वामपंथी और जागरूक विचारधाराओं को बाहर निकालेंगे। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं।' ट्रंप ने मौजूदा राजनीतिक ढांचे को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया और कहा, 'हम हमेशा के लिए एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था को समाप्त करने जा रहे हैं। हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें