अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि तीन वैक्सीन ट्रायल के आखिरी चरण में हैं। उनका कहना है कि इस साल एक सुरक्षित और प्रभावकारी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। यह बातें उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कहीं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, 'हमारे पास अंतिम परीक्षण चरण में तीन अलग-अलग वैक्सीन हैं। हम उन्हें पहले से उत्पादित कर रहे हैं ताकि इसकी कई खुराक उपलब्ध हों। हमारे पास इस वर्ष एक सुरक्षित और प्रभावी वाक्सीन होगी। साथ मिलकर हम वायरस को हरा देंगे।'