फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukrane War: पुतिन-जेलेंस्की से कल फोन पर बात करेंगे ट्रंप, यूक्रेन में युद्धविराम के लिए डालेंगे दबाव

Sun, 18 May 2025 02:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। ट्रंप ने कहा है कि वह पहले पुतिन और बाद में जेलेंस्की से बात करेंगे। इस दौरान वह यूक्रेन में युद्धविराम के लिए दबाव डालेंगे। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ बातचीत यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के बारे में होगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे। इसके बाद, वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और विभिन्न नाटो देशों के नेताओं से भी बात करेंगे। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ बातचीत यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के बारे में होगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है कि यह एक अच्छा दिन होगा, युद्धविराम होगा और यह बहुत ही हिंसक युद्ध, जो कभी नहीं होना चाहिए था, समाप्त होगा।' क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ट्रंप से फोन पर बातचीत होने की पुष्टि की, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 

ये भी पढ़ें: US-Ukraine: मार्को रुबियो ने रूसी समकक्ष से की बातचीत, युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान पर सहमति का किया स्वागत
विज्ञापन


पुतिन ने ठुकराया था जेलेंस्की से आमने-सामने मिलने का प्रस्ताव
ट्रंप ने यह घोषणा रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम पर सीधी बातचीत विफल होने के एक दिन बाद की है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जेलेंस्की से तुर्किये में आमने-सामने मिलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। यूक्रेन और अमेरिका सहित उसके पश्चिमी सहयोगी चाहते हैं कि 30 दिन का युद्धविराम हो। इस बीच, शनिवार को ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रोम की यात्रा के दौरान रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की। उन्होंने सुझाव दिया कि वेटिकन रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के लिए उपयुक्त स्थान हो सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine: शांति वार्ता टूटते ही रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा ड्रोन हमला, 9 लोगों की मौत

रूसी ड्रोन हमले में हुई 9 लोगों की मौत
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के एक उत्तरपूर्वी शहर में रूसी ड्रोन ने फ्रंट-लाइन क्षेत्रों से नागरिकों को निकालने वाली एक बस पर हमला किया। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। यह हमला शुक्रवार को तब हुआ, जब रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की सबसे बड़ी अदला-बदली पर सहमति बनी थी। हालांकि, रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच इस्तांबुल में हुई बातचीत बिना किसी युद्धविराम के टूट गई, लेकिन दोनों पक्षों ने लगभग 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई। यूक्रेन के खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव ने शनिवार को कहा कि यह अदला-बदली अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें