फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Canada: कनाडाई टीवी विज्ञापनों पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, कनाडा के साथ बंद की सभी व्यापार वार्ताएं

Fri, 24 Oct 2025 08:45 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं रोक दी हैं। उन्होंने यह कदम अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ के खिलाफ प्रसारित कनाडाई टीवी विज्ञापनों को ‘न्यायालय को प्रभावित करने का प्रयास’ बताते हुए उठाया।
विज्ञापन
कनाडा में राष्ट्रपति ट्रंप, मैक्रों और मेजबान देश के पीएम कार्नी (बीच में) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और कनाडा के बीच एक बार फिर से टैरिफ को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं समाप्त करने का एलान कर दिया है। बताया जा रहा है अमेरिका सरकार, कनाडा में टैरिफ के विरोध में टीवी पर चलाए जा रहे विज्ञापनों से नाराज है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को देर रात सोशल मीडिया पर कहा कि वह कनाडा के साथ 'सभी व्यापार वार्ताएं' समाप्त कर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में प्रसारित टेलीविजन विज्ञापनों में अमेरिकी शुल्कों का विरोध किया गया है।

विज्ञापन


कनाडा में चल रहे विज्ञापन से भड़की अमेरिका सरकार
ट्रंप का यह पोस्ट कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शुल्क से उत्पन्न खतरे के कारण उनका लक्ष्य, अमेरिका के बाहर के देशों को निर्यात दोगुना करने का है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि कनाडा सरकार भ्रामक विज्ञापन के जरिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लंबित टैरिफ मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले से कनाडा पर लगे कई टैरिफ खत्म हो सकते हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के भाषण को एडिट करके प्रसारित करने का आरोप
ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि कनाडा सरकार भ्रामक विज्ञापन के जरिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लंबित टैरिफ मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले से कनाडा पर लगे कई टैरिफ खत्म हो सकते हैं। जिस विज्ञापन से ट्रंप नाराज हुए हैं, उसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के एक रेडियो संदेश का जिक्र है, जिसमें कथित तौर पर रोनाल्ड रीगन ने टैरिफ की आलोचना की थी। द रोनाल्ड रीगन प्रेसीडेंशियल फाउंटेशन एंड इंस्टीट्यूट का कहना है कि कनाडा में दिखाया जा रहा विज्ञापन भ्रामक है और रोनाल्ड रीगन के भाषण को एडिट किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Canada: स्टेलेंटिस और जनरल मोटर्स ने कनाडा में प्रोडक्शन यूनिट बंद की, कार्नी सरकार ने कार आयात पर टैरिफ लगाया
विज्ञापन


ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता स्थगित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 'टैरिफ देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं। कनाडा के हठी व्यवहार के लिए हम उसके साथ सभी व्यापार वार्ता स्थगित कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें