फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- अक्सर अपने ट्वीट्स पर होता है पछतावा, मुश्किल पैदा करते हैं रीट्वीट्स

Sat, 25 Jul 2020 08:28 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा ही अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट्स को लेकर ट्विटर के साथ उनकी बहस भी चर्चा का विषय बनी रहती है। वहीं, शुक्रवार को जारी हुए ट्रंप के एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि उन्हें अक्सर अपने ट्वीट को लेकर पछतावा होता है।  

विज्ञापन


बारस्टूल स्पोर्ट्स को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि यह पुराने दिनों की तरह नहीं है जब लोगों ने एक पत्र लिखा और इसे भेजने से एक दिन पहले बैठकर पढ़ा, जिससे उन्हें पत्र को लेकर पुनर्विचार करने का समय मिलता था।

ट्रंप ने कहा कि हम ट्विटर के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं, सही कहा ना? हम इस पर तुरंत पोस्ट कर देते हैं, शुरू में तो हमें अच्छा लगता है, लेकिन फिर आपको फोन आने लगते हैं और लोग आपसे पूछने लगते हैं कि क्या आपने सच में ऐसा कहा है? 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ जैविक युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे पाक और चीन, तीन साल के लिए किया गुप्त समझौता

उन्होंने कहा कि असल में रिट्वीट्स हैं, जो आपको मुश्किल में डालते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि आप कुछ देखते हैं, जो अच्छा लगता है और आप इसे लेकर जांच नहीं करते हैं। आप सीधे इसे रिट्वीट कर देते हैं, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नस्लवादी आंदोलन के बीच ट्रंप द्वारा 'व्हाइट पावर' और 'एंटी सेमिटिक' के साथ- साथ 'फायर फोसी' हैशटैग वाले ट्वीट्स को रिट्विट्स करने के लिए उनकी आलोचना की गई है। 'फायर फोसी' हैशटैग का इशारा देश के सबसे शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फोसी की तरफ था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें