भारत के 30 श्रमिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों पर तय अवधि से ज्यादा रुकने का आरोप है। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद ये यहां रुके रहे और जुर्माना नहीं भरा। गल्फ न्यूज के मुताबिक 17 जुलाई को 40 प्रवासी राजस्थानी श्रमिक चार्टड विमान से जयपुर जाने वाले थे।
इमिग्रेशन जांच के दौरान इनमें से दस को ही मंजूरी मिली, बाकी 30 को वीजा खत्म होने के कारण रोक दिया गया। एक श्रमिक ने बताया कि हममें से कुछ के पास यात्रा वीजा है जबकि कुछ के पास नागरिक वीजा।