फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस तक अफगानिस्तान से अपने देश वापस होंगे अमेरिकी सैनिक : डोनाल्ड ट्रंप 

Thu, 08 Oct 2020 11:56 PM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अफगानिस्तान में बचे हुए सभी अमेरिकी सैनिक क्रिसमस तक देश में वापस आ जाएंगे। अफगानिस्तान में अमेरिकी हमले के 19 साल पूरे होने पर ट्रंप के इस बयान को लेकर व्हाइट हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के साथ लड़ाई के दौरान अब तक 2400 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है जबकि कई हजार बुरी तरह घायल हुए हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, फिलहाल अफगानिस्तान में बहुत कम संख्या में सैनिक तैनात हैं और अमेरिकी लोगों को यह अपेक्षा करनी चाहिए कि 25 दिसंबर तक बाकी बचे सैनिक भी देश में वापस आ जाएंगे।

इसी वर्ष 29 फरवरी को तालिबान के साथ हुए समझौते के तहत अमेरिका ने अफगानिस्तान में मौजूद सैनिकों की संख्या को घटाकर 8,600 तक कर दिया है। साथ ही पांच सैन्य ठिकाने अफगान सुरक्षा बलों को सौंप दिए हैं। अगस्त में राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया था कि नवंबर तक अफगानिस्तान में ऐसे हालात हो जाएंगे कि सैनिकों की संख्या को चार से पांच हजार के बीच किया जा जा सकेगा।
विज्ञापन


तारीख का ऐलान नहीं करना था
विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप को तारीख का एलान नहीं करना चाहिए था। इससे तालिबान के साथ वार्ता के मेज पर अमेरिका कमजोर पड़ जाएगा। इतना ही नहीं तालिबान के अंदर एक बड़ा धड़ा है जो यह मानता है कि वह अफगानिस्तान के ज्यादातर इलाकों पर फिर से कब्जा कर सकता है। तालिबान का मानना है कि शांति समझौता केवल देश में मौजूद बड़ी शक्तियों के लिए केवल एक छूट है।

एनएसए ने कहा था संख्या घटेगी
राष्ट्रपति के सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा से पहले अमेरिकी एनएसए रॉबर्ट ओब्रायन ने दावा किया था कि 2021 की शुरुआत तक अफगानिस्तान से सैनिकों को कम कर दिया जाएगा। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यभार संभाला था तब अफगानिस्तान में 10 हजार अमेरिकी सैनिक थे जो वर्तमान में इनकी संख्या 5,000 हैं। अगले साल की शुरुआत तक यह संख्या घटकर 2,500 पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें