अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका विश्व बैंक की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। ट्रंप की बेटी इवांका विश्व बैंक के लिए संभावित उम्मीदवार हैं। इसके अलावा ट्रंप की पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली का नाम भी इसमें शामिल है। इवांका अभी व्हाइट हाउस की सलाहकार हैं और वह मौजूदा अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम की जगह ले सकती हैं।
वर्ल्ड बैंक के प्रेजिडेंट जिम यांग किम ने सोमवार को ऐलान किया कि वह जनवरी के आखिर में इस्तीफा दे देंगे। किम जलवायु परिवर्तन पर ट्रंप प्रशासन की नीति से नाखुश हैं। कार्यकाल समाप्ति के तीन वर्ष पहले किम का पद छोड़ना ट्रंप ऐडमिनिस्ट्रेशन और अन्य देशों के बीच कटु संघर्ष को हवा दे सकता है। बाकी देश वर्ल्ड बैंक पर अमेरिकी दबदबे की शिकायत करते रहते हैं।
गुरुवार को वर्ल्ड बैंक बोर्ड ने कहा कि अगले महीने की शुरुआत से नए लीडर के लिए नॉमिनेशन स्वीकार किए जाएंगे और मध्य अप्रैल तक नए अध्यक्ष को नियुक्त कर दिया जाएगा। बैंक के बोर्ड ने कहा है कि सिलेक्शन प्रोसेस 'ओपन, मेरिट-बेस्ड और ट्रांसपेरेंट' होगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि नॉन-अमरीकी उम्मीदवार को दरकिनार न किया जाए।