फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एआई पर घमासान: ट्रंप प्रशासन ने कंपनी पर लगाया जुर्माना, पेंटागन के खिलाफ कोर्ट पहुंची एंथ्रोपिक

Sat, 28 Feb 2026 07:55 AM IST
Love Gaur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Anthropic-Pentagon Clash: अमेरिका में एआई पर चल रहे टकराव के बीच अब प्रसिद्ध एआई कंपनी एंथ्रोपिक बड़ा कदम उठा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  एंथ्रोपिक सप्लाई चेन रिस्क के रूप में नामित करने के मामले में पेंटागन को अदालत में चुनौती देगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एआई कंपनी के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप ने तेवर सख्त कर दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक टेक्नोलॉजी का उपयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ पेंटागन और एंथ्रोपिक आमने-सामने आ चुके हैं। ट्रंप के एजेंसियों को दिए सख्त आदेश के बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक एंथ्रोपिक ने अपनी एआई तकनीक पर 'आपूर्ति चेन जोखिम' का लेबल लगाने के मामले में पेंटागन को अदालत में चुनौती देगा। 
विज्ञापन


पेंटागन से विवाद बढ़ा, क्लाउड को टकराव
दरअसल, अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन प्रसिद्ध एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ उस वक्त गंभीर विवाद में फंस गया है। जब उसने एंथ्रोपिक से कह रहा है कि उसके एआई मॉडल क्लाउड (Claude) को अमेरिकी सेना में बिना रोक-टोक उपयोग करने की अनुमति दें। इसी के साथ कहा गया कि अगर एआई कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो उसे सप्लाई चेन रिस्क के रूप में नामित करने की भी चेतावनी दी। यह ऐसा गंभीर कदम है, जो उसके व्यापार को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

ट्रंप ने की एआई कंपनी की आलोचना
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और अन्य अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर एंथ्रोपिक की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कंपनी शुक्रवार की समय सीमा तक अपनी एआई तकनीक का सेना को अप्रतिबंधित उपयोग करने की अनुमति देने में विफल रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, 'हमें इसकी जरूरत नहीं है, हम इसे नहीं चाहते हैं, और हम उनके साथ दोबारा कभी व्यापार नहीं करेंगे!'
विज्ञापन


कंपनी का व्यापार हो सकता है बुरी तरह प्रभावित
हेगसेथ ने कंपनी को 'आपूर्ति चेन जोखिम' भी माना, यह एक ऐसा पदनाम है, जो आमतौर पर उन विदेशी प्रतिद्वंद्वियों पर लगाया जाता है, जो अन्य व्यवसायों के साथ कंपनी की महत्वपूर्ण साझेदारी को पटरी से उतार सकते हैं। इस बीच एंथ्रोपिक ने कहा कि यह पदनाम (सप्लाई चेन जोखिम) कानूनी रूप से गलत होगा और सरकार के साथ बातचीत करने वाली किसी भी अमेरिकी कंपनी के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा।

एंथ्रोपिक ने कहा था कि उसने पेंटागन से कुछ सीमित आश्वासन मांगे थे कि उसके एआई चैटबॉट क्लाउड का इस्तेमाल अमेरिकियों की बड़े पैमाने पर निगरानी या पूरी तरह से स्वायत्त हथियारों में नहीं किया जाएगा। पेंटागन ने कहा कि उसे ऐसे उपयोगों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह इस तकनीक को केवल कानूनी तरीकों से ही तैनात करेगा, लेकिन उसने बिना किसी प्रतिबंध के इसकी पहुंच पर भी जोर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणालियों में एंथ्रोपिक का यूज
एंथ्रोपिक ने खुद को सुरक्षा-प्रथम एआई प्रयोगशाला के रूप में स्थापित किया है। इसका प्रमुख मॉडल क्लाउड पहले से ही गोपनीय नेटवर्क सहित अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणालियों में तैनात है। कंपनी ने पिछले साल पेंटागन से 200 मिलियन डॉलर तक के अनुबंध पाए और उसका कहना है कि उसके उपकरणों का उपयोग खुफिया विश्लेषण, परिचालन योजना और साइबर संचालन के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  अमेरिका में एआई पर टकराव गहराया: पेंटागन और एंथ्रोपिक आमने-सामने, डोनाल्ड ट्रंप ने एजेंसियों को दिया सख्त आदेश
विज्ञापन


हालांकि एंथ्रोपिक ने स्पष्ट सुरक्षा उपाय बनाए हैं। कंपनी का कहना है कि वह अपने एआई का उपयोग अमेरिकी नागरिकों की बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी, पूरी तरह से स्वायत्त हथियार प्रणालियां, जो मानव हस्तक्षेप को समाप्त कर देती के लिए नहीं करने देगी। एक सार्वजनिक बयान में कंपनी के सीईओ अमोदेई ने कहा कि इस तरह के उपयोग या तो लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं या वर्तमान एआई सिस्टम की सुरक्षित क्षमता से अधिक होते हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें