फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany-US Relations: ट्रंप अमेरिकी सांविधानिक व्यवस्था का परीक्षण करेंगे; जर्मन राजदूत एंड्रियास ने किया आगाह

Sun, 19 Jan 2025 11:38 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

वाशिंगटन में जर्मन राजदूत एंड्रियास माइकलिस ने अपनी गोपनीय राजनयिक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप का एजेंडा विधायी शाखा, कानून प्रवर्तन और मीडिया की स्वतंत्रता पर नकारात्मक असर डालेगा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाशिंगटन में जर्मन राजदूत एंड्रियास माइकलिस ने चेतावनी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में अमेरिका में लोकतांत्रिक जांच और संतुलन की प्रणाली को काफी हद तक कमजोर कर सकते हैं। उन्होंने बर्लिन को अपनी गोपनीय रिपोर्ट भेजी है। इस संबंध में रविवार को जर्मन मीडिया ने जानकारी दी। 

विज्ञापन


राजदूत माइकलिस ने अपनी गोपनीय राजनयिक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप का एजेंडा विधायी शाखा, कानून प्रवर्तन और मीडिया की स्वतंत्रता पर नकारात्मक असर डालेगा। 

पिछले सप्ताह भेजी थी माइकलिस ने रिपोर्ट
जर्मन मीडिया के अनुसार, माइकलिस का राजनयिक नोट पिछले सप्ताह जर्मन विदेश मंत्रालय और बर्लिन में चांसलर ओलाफ शोल्ज के कार्यालय को भेजा गया था। रिपोर्ट जर्मन समाचार एजेंडा डीपीए सहित कई मीडिया आउटलेट्स को उपलब्ध कराई गई थी। सोमवार को ट्रंप के शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर जर्मनी में मीडिया ने इस संबंध में जानकारी दी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के हाथ में अधिक शक्ति केंद्रित करने का प्रयास करेंगे ट्रंप
राजदूत एंड्रियास माइकलिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रंप राष्ट्रपति के हाथ में अधिक शक्ति केंद्रित करने का प्रयास करेंगे, जिससे कांग्रेस और राज्यों की शक्ति कम हो सकती है। 

राजनीतिक व्यवस्था-सरकारी ढांचे को तोड़ने का काम करेंगी ट्रंप की नीतियां: माइकलिस
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप की नीतियां राजनीतिक व्यवस्था और सरकारी ढांचे को तोड़ने का काम करेंगी, जिससे सांविधानिक व्यवस्था को फिर से परिभाषित किया जाएगा। 

जर्मन विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार किया
हालांकि, जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह सैद्धांतिक रूप से आंतरिक कागजात, विश्लेषण या दूतावास की रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करेगा, लेकिन यह स्पष्ट है कि अमेरिका जर्मनी का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और वे नए अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। डीपीए के अुसार, 'अमेरिकियों ने लोकतांत्रिक चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप को चुना है। हम जर्मनी और यूरोप के हितों में नए अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें