डोनाल्ड ट्रंप बोले- बातचीत बेहद उपयोगी रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी है
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई इस बैठक के बाद कहा कि बातचीत बेहद उपयोगी रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी है। हालांकि कुछ बड़े मुद्दे ऐसे हैं जिन पर अभी और चर्चा की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि हमारी बैठक बहुत ही उपयोगी रही। कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बनी है, जबकि कुछ पर अभी पूरी तरह से सहमति नहीं हुई है, लेकिन प्रगति जरूर हुई है। जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक कोई समझौता नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Ukraine War: रूस फिर से कर सकता है परमाणु शक्ति से चलने वाली मिसाइल का परीक्षण, यूक्रेन सैन्य एजेंसी का दावा
ट्रंप जल्द ही जेलेंस्की और नाटो के नेताओं से करेंगे बातचीत
ट्रंप ने यह भी बताया कि वे जल्द ही नाटो और अन्य जरूरी नेताओं से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं थोड़ी देर में नाटो को फोन करूंगा और उन लोगों से संपर्क करूंगा जो इस मामले में अहम भूमिका निभाते हैं। मैं निश्चित रूप से राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करूंगा और उन्हें आज की बैठक की पूरी जानकारी दूंगा। इसके साथ ही अंत में ट्रंप ने आशा जताई कि यह बातचीत आगे बढ़ेगी और जल्द ही फिर से मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि हमने आज काफी प्रगति की है। हम जल्द ही आपसे फिर बात करेंगे और मिलने की उम्मीद भी है।