अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना आयकर रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं करने को लेकर निचली अदालत में हार मिली है। अपीलीय अदालत ने बुधवार को उनके अकाउंटेंट को राष्ट्रपति के आयकर रिकॉर्ड न्यूयार्क के राज्य अभियोजक के सामने पेश करने का आदेश दिया है। इस निर्णय से यह मुद्दा दूसरी बार यूएस सुप्रीम कोर्ट में जाने की पृष्ठभूमि बन गई है। हालांकि मैनहट्टन में सेकंड यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने अपनी लिखित निर्णय में यह भी कहा कि निचली अदालत के फैसले पर दिया गया स्टे आर्डर फिलहाल लागू रहेगा।