फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियोग : गवाही में आया ट्रंप के 13 साल के बेटे का नाम, मां मेलानिया ने जताई नाराजगी

Fri, 06 Dec 2019 05:09 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेलानिया ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग सुनवाई उस वक्त बदरंग हो गई जब प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की कानून प्रोफेसर पामेला एस. कॉर्लन ने कांग्रेस पैनल के समक्ष अपनी गवाही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन का नाम लिया। महाभियोग की कार्रवाई में 13 साल के बैरन का नाम आने पर अमेरिका की प्रथम महिला व ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने तीखी निंदा की। बाद में कॉर्लन ने इस पर माफी मांगी।

विज्ञापन


आमतौर पर राजनीतिक मामलों से दूर रहने वाली मेलानिया ने अपने ट्वीट में नाराजगी जताते हुए लिखा कि उनके बेटे को प्राइवेसी का अधिकार है और उन्हें राजनीति से अलग रखना चाहिए। दरअसल, मामले की सुनवाई के दौरान पामेला कॉर्लन सबूत पेश कर रही थीं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि राष्ट्रपति अपने बेटे का नाम तो बैरन रख सकते हैं लेकिन उसे बैरन (नवाब) नहीं बना सकते हैं। 

इसके बाद वहां उपस्थित तमाम लोग हंस पड़े। मेलानिया ने इस टिप्पणी को पक्षपातपूर्ण बताया और लिखा, ‘नाबालिक बच्चे को प्रायवेसी के तहत सियासत से बाहर रखना चाहिए। प्रोफेसर कॉर्सन के अपने इस रवैये के लिए और एक बच्चे का इस्तेमाल करने पर शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए।’ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने भी इसकी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के लिए अच्छा डेमोक्रेटों के लिए बुरा दिन

व्हाइट हाउस ने कहा है कि सदन की न्यायिक समिति द्वारा महाभियोग की सुनवाई का पहला दिन राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक अच्छा दिन था और डेमोक्रेटों के लिए एक बुरा दिन रहा। यह बयान ट्रंप के खिलाफ सुनवाई के पहले दिन के बाद आया है। बता दें कि चार में से तीन कानून विशेषज्ञों ने यूक्रेन के साथ ट्रंप का बर्ताव महाभियोग चलाने लायक माना जबकि चौथे ने कहा कि ट्रंप ने कोई गलत काम नहीं किया है।

यूक्रेन में अभियोजकों से मिले ट्रंप के निजी वकील

राष्ट्रपति ट्रंप के निजी वकील रूडी गिउलियानी यूक्रेन लौट चुके हैं। उन्होंने इससे पहले कीव और फिर बुडापेस्ट का दौरा भी किया। उन्होंने यूक्रेन के पूर्व अभियोजक यूरी लुत्सेंको से बात की जो जानकारी दे सकते थे कि महाभियोग के खिलाफ वे ट्रंप की लड़ाई का समर्थन करेंगे। वह दो और अभियोजकों से मिलने वाले हैं ताकि साबित किया जा सके कि डेमोक्रेटों की महाभियोग पर कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें