व्हाइट हाउस ने कहा है कि सदन की न्यायिक समिति द्वारा महाभियोग की सुनवाई का पहला दिन राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक अच्छा दिन था और डेमोक्रेटों के लिए एक बुरा दिन रहा। यह बयान ट्रंप के खिलाफ सुनवाई के पहले दिन के बाद आया है। बता दें कि चार में से तीन कानून विशेषज्ञों ने यूक्रेन के साथ ट्रंप का बर्ताव महाभियोग चलाने लायक माना जबकि चौथे ने कहा कि ट्रंप ने कोई गलत काम नहीं किया है।
यूक्रेन में अभियोजकों से मिले ट्रंप के निजी वकील
राष्ट्रपति ट्रंप के निजी वकील रूडी गिउलियानी यूक्रेन लौट चुके हैं। उन्होंने इससे पहले कीव और फिर बुडापेस्ट का दौरा भी किया। उन्होंने यूक्रेन के पूर्व अभियोजक यूरी लुत्सेंको से बात की जो जानकारी दे सकते थे कि महाभियोग के खिलाफ वे ट्रंप की लड़ाई का समर्थन करेंगे। वह दो और अभियोजकों से मिलने वाले हैं ताकि साबित किया जा सके कि डेमोक्रेटों की महाभियोग पर कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है।