फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियोग मामले पर ट्रंप ने दिया अच्छे काम का हवाला, कहा- मेरे नेतृत्व में देश कर रहा अच्छा प्रदर्शन

Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अपने खिलाफ महाभियोग चलाए जाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उनके नेतृत्व में देश अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाना अनुचित है। ट्रम्प ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, ऐसे में मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया जाना अनुचित है।

विज्ञापन




ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन समेत अपने प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी रूप से मदद मांगी।

उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेट्स अमेरिकी सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ दो आरोपों को मंजूरी दे दी। इस तरह कथित कदाचार के लिए प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है। प्रतिनिधि सभा में पारित होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही 100 सदस्यीय अमेरिकी सीनेट में आगे बढ़ेगी जहां ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है।

ट्रम्प ने ट्वीट किया कि डेमोक्रेट नफरत की पार्टी बन गए है। वे हमारे देश के लिए बहुत खराब हैं। इससे पहले उन्होंने महाभियोग को एक छल और राजनीति से प्रेरित बताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें