फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक युद्ध में निर्दोष नागरिकों के हत्यारों को ट्रंप ने दी माफी, अमेरिकी सेना ने भाड़े के सैनिकों को दिया था ठेका

Thu, 24 Dec 2020 09:43 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक युद्ध के दौरान 17 निर्दोष नागरिकों की हत्या के दोषियों को माफी दे दी है। ये दोषी प्राइवेट मिलिट्री कंपनी ब्लैकवाटर के चार गॉर्ड थे, जो कि फिलहाल जेल में सजा काट रहे थे। बता दें कि अमेरिका ने इराक युद्ध के दौरान भाड़े के सैनिकों का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन



ये इस तरह का पहला मामला था कि युद्ध के दौरान सैनिकों को भाड़े पर लिया गया हो। इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने ब्लैकवाटर नाम की प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया था। हालांकि इसमें ज्यादातर रिटायर्ड अमेरिकी सैनिक थे। इन सैनिकों का काम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को हर संभव सहयोग देना था। 

दुनियाभर में हुआ था हत्याओं का विरोध
युद्ध के दौरान भाड़े के सैनिकों का इस्तेमाल और उनके द्वारा निर्दोष नागरिकों के कत्लेआम की घटना का दुनियाभर में काफी विरोध हुआ था। इराक युद्ध के दौरान ब्लैकवाटर के सैनिकों के पास पॉल स्लॉग, इवेन लिवर्टी, डस्टिन हर्ड और निकोलस स्लाटर मशीन गन, ग्रेनेड लॉन्चर जैसे हथियार और स्नाइपर से लैस एक बख्तरबंद काफिला था। 
विज्ञापन


इस काफिले ने राजधानी बगदाद में निसौर चौर पर निहत्थे और निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसाईं थीं। इस घटना में दो बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर ब्लैकवाटर के वकील ने दलील दी कि उन्होंने विद्रोहियों के आत्मघाती हमले से बचने के लिए गोलियां चलाई थीं।

वियतमान युद्ध में भी अमेरिकी सेना ने निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाई थीं। 2014 में इन चारों पर आरोप सिद्ध हुआ और चारों को 30-30 साल की सजा सुनाई गई। इस हत्याकांड के बाद ब्लैकवाटर को फिर इराक में ठेका नहीं मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें