फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'ईरान अब नहीं रोकेगा होर्मुज जलडमरूमध्य', ट्रंप का बड़ा दावा; NATO की भूमिका पर फिर उठाए सवाल

Fri, 17 Apr 2026 08:59 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

होर्मुज स्ट्रेट में हालात सुधरने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नाटो को कागजी शेर कहा और पश्चिम एशिया के देशों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लेबनान को फिर से महान बनाने का भी वादा किया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चल रहे तनाव के समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने नाटो को 'कागजी शेर' बताते हुए मदद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और साथ ही ईरान द्वारा जलडमरूमध्य को फिर से न बंद करने की सहमति पर खुशी जताई। ट्रंप ने लेबनान के लिए भी एक नया नारा दिया है।

विज्ञापन


ईरान की सहमति और लेबनान के लिए वादा
ट्रंप ने आगे लिखा, 'ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमति व्यक्त की है। अब इसका दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।' ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान, अमेरिका की मदद से सभी समुद्री खदानों को हटा रहा है या हटा चुका है। उन्होंने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर को उनकी बहादुरी और मदद के लिए धन्यवाद दिया। इसके अतिरिक्त, ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि यह सौदा लेबनान से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने वादा किया 'हम, लेबनान को फिर से महान बनाएंगे!'

नाटो को दूर रहने की सलाह
अपने एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा, 'अब जब होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति खत्म हो गई है, तो मुझे नाटो से एक कॉल आया कि क्या हमें कुछ मदद की आवश्यकता होगी। मैंने उनसे दूर रहने को कहा, जब तक कि वे केवल अपने जहाज तेल से न भरवाना चाहें। जरूरत पड़ने पर वे बेकार थे, एक कागजी शेर!'
विज्ञापन


व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट
इससे पहले ही ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया था कि लेबनान में सीजफायर समझौते के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह खोल दिया गया है। विदेश मंत्री के अनुसार, यह निर्णय सीजफायर अवधि के शेष समय के लिए लागू रहेगा और पहले से घोषित समन्वित मार्ग  के तहत सभी व्यापारिक जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। यह मार्ग ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन द्वारा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें