फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप पर तंज: अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गलत नाम लिख दिया, ईरानी दूतावास बोला- मूड अच्छा है!

Fri, 17 Apr 2026 08:48 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

इस्राइल-लेबनान युद्धविराम के बीच ईरान ने होर्मुज को व्यापारिक जहाजों के लिए खोल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर तेहरान के इस कदम का स्वागत करते हुए होर्मुज को 'स्ट्रेट ऑफ ईरान' लिख दिया। इसके बाद ईरानी दूतावास ने ट्रंप की इस गलती पर तंज कसा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ईरान ने होर्मुज को व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खोल दिया है। हालांकि, इस वैश्विक राहत के बीच एक भाषाई चूक ने सोशल मीडिया पर तंज कसने वालों की बाढ़ ला दी है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस कदम का स्वागत करते हुए लिखा, 'ईरान ने अभी घोषणा की है कि 'स्ट्रेट ऑफ ईरान' पूरी तरह से खुला है और आवाजाही के लिए तैयार है। धन्यवाद।'
विज्ञापन

 

ईरानी दूतावास का तंज
जैसे ही ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को 'स्ट्रेट ऑफ ईरान' लिखा, सोशल मीडिया पर तंज कसने का दौर शुरू हो गया। इसमें सबसे आगे रहा जिम्बाब्वे स्थित ईरान का दूतावास। दूतावास ने ट्रंप के इस लिखने की गलती पर तंज कसते हुए एक 'मूड मीटर' साझा किया है। दूतावास ने लिखा कि जब ट्रंप का खराब मूड होता है तो 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' लिखते हैं, जब सामान्य मूड होता है तो 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' लिखते हैं और जब अच्छा मूड होता है तो 'स्ट्रेट ऑफ ईरान' लिखते हैं। 

यह भी पढ़ें: तो क्या ये था पाकिस्तान का असली खेल?: सऊदी अरब ने तीन अरब डॉलर डिपॉजिट बढ़ाया, संकट के बीच मिला आर्थिक सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी के साथ मिली राहत
भले ही पानी का रास्ता खुल गया हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि जहाजों को ईरान के 'पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन' की ओर से तय किए गए 'कोऑर्डिनेटेड रूट' यानी समन्वित मार्ग का ही पालन करना होगा। फिलहाल, 10 दिनों का यह संघर्षविराम दुनिया के लिए किसी ऑक्सीजन से कम नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें