फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'दुनिया भर में दुश्मन हमसे डरते हैं', मादुरो के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से खुश होकर बोले ट्रंप

Sat, 14 Feb 2026 12:41 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ कैरोलिना

सार

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलिना के अमेरिकी सैन्य अड्डा फोर्ट ब्रैग में सेना के जवानों से बात की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि अमेरिका की पूरी सैन्य शक्ति क्या कर सकती है। इसका मतलब है कि दुश्मन हमसे डरते हैं।

 

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना में दुनिया के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक फोर्ट ब्रैग में सैनिकों और उनके परिवारों को संबोधित किया। इस दौरान वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने वाले विशेष सैन्य अभियान में शामिल सेना के जवानों की सराहना की। 
विज्ञापन


'दुनिया भर में दुश्मन हमसे डरते हैं'
इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले महीने (03 जनवरी) के साहसिक कार्रवाई का मतलब है कि पूरी दुनिया ने देखा कि अमेरिका की पूरी सैन्य शक्ति क्या कर सकती है। इतना ही नहीं ट्रंप ने आगे कहा कि इस कार्रवाई में यह निश्चित किया कि दुनिया भर में संभावित दुश्मन हमसे डरते हैं। 

फोर्ट ब्रैग में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि आपके कमांडर इन चीफ आपको पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। फिर उन्होंने अपने ही कैंपेन के एक नारे का इस्तेमाल करते हुए उनसे कहा, 'जब जरूरत होगी, आप लड़ेंगे, लड़ेंगे, लड़ेंगे। आप जीतेंगे, जीतेंगे, जीतेंगे।'
विज्ञापन


सैन्य परिवारों से मुलाकातें भी की 
इसी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सैन्य परिवारों से निजी मुलाकातें भी कीं। हालांकि यह दौरा अमेरिकी सशस्त्र बलों का अभिनंदन करने के लिए आयोजित आधिकारिक दौरे से कहीं अधिक एक राजनीतिक रैली जैसा लगा। ट्रंप ने मादुरो को सत्ता से हटाने वाले हमले की प्रशंसा तभी की जब उन्होंने माइकल व्हाटली को मंच पर बुलाया, जो रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं और उन्हें राष्ट्रपति का समर्थन हासिल है, क्योंकि वे अब उत्तरी कैरोलिना से सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्कर जहाज पर अमेरिका का हमला, तीन की मौत; सामने आया घातक वीडियो
विज्ञापन


बता दें कि 3 जनवरी 2026 को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को काराकास में घुसकर गिरफ्तार किया था। इसी के साथ उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को भी हिरासत में लिया। और वहां से अमेरिका ले जाया गया। मादुरो पर अमेरिका ने मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप लगाया है, जिसके तहत वो अमेरिका के कानून का सामना कर रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें