फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री पोम्पिओ का उत्तर कोरिया दौरा किया रद्द

Sat, 25 Aug 2018 02:44 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
US Secretary of State Mike Pompeo
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने शीर्ष राजनयिक के उत्तर कोरिया के आगामी दौरे को रद्द करने की घोषणा की और परमाणु संपन्न देश के निरस्त्रीकरण के प्रयासों को लेकर चीन की आलोचना की। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मैंने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से अभी उत्तर कोरिया नहीं जाने को कहा है क्योंकि मुझे लगता है कि हम कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में पर्याप्त प्रगति नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि इसके अलावा चीन के साथ हमारी अत्यंत सख्त व्यापार स्थिति के चलते मुझे नहीं लगता कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं जैसा वह पहले कर रहे थे। 

एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने कहा कि पोम्पिओ 'निकट भविष्य में' अब भी उत्तर कोरिया जा सकते हैं और यह चीन-अमेरिका के व्यापार संबंधों के सुलझने पर निर्भर करेगा। ट्रंप ने कहा, 'तब तक के लिए मैं चेयरमैन किम को गर्मजोशी से भरा सलाम भेजता हूं। मैं उनसे जल्द मिलने की कामना करता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें