अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पेस कमांड को स्थायी रूप से अलबामा के हंट्सविल में स्थापित करने का ऐलान किया है। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के उस निर्णय को पलटता है जिसमें कमांड को कोलोराडो में रखने की बात कही गई थी। ट्रंप ने कहा कि हंट्सविल ने सबसे ज्यादा मेहनत की और वही जीता है।