इमिग्रेशन मामलों में मदद के लिए पेंटागन भेजेगा 600 सैन्य वकील
वहीं दूसरी ओर वॉशिंगटन से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने न्याय विभाग की मदद के लिए 600 तक सैन्य वकीलों (मिलिट्री लॉयर्स) को अस्थायी इमिग्रेशन जज (आव्रजन न्यायाधीश) के रूप में भेजने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक मेमो के हवाले से दी गई है, जो 27 अगस्त को जारी किया गया था। इसके अनुसार, जल्द ही 150-150 वकीलों के समूहों में सैन्य और सिविलियन वकीलों को न्याय विभाग भेजा जाएगा। पहले समूह के वकीलों की पहचान अगले हफ्ते तक कर ली जाएगी। यह कदम अमेरिका में इमिग्रेशन मामलों की लंबित फाइलों और बढ़ते केसों से निपटने के लिए उठाया गया है।