फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बोइंग बनाएगा अमेरिकी वायुसेना के लिए अगली पीढ़ी के फाइटर जेट; चीन को करारा जवाब देने के लिए ट्रंप की योजना

Fri, 21 Mar 2025 11:09 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अगली पीढ़ी के ये लड़ाकू विमान भविष्य के ड्रोन विमानों के बेड़े के क्वार्टरबैक के रूप में काम करेगें। इन्हें चीन और किसी भी अन्य संभावित दुश्मनों की वायु रक्षा में प्रवेश करने में सक्षम होने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ चाइना सी और टैरिफ के मुद्दे पर चीन से बढ़ते तनाव को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत उन्होंने बोइंग के साथ एक अनुबंध किया है। इस अनुबंध के तहत अमेरिकी  वायु सेना के लिए बोइंग अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान का निर्माण करेगी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार को इसका एलान किया। 

विज्ञापन


प्रारंभिक अनुबंध का अनुमानित मूल्य 20 बिलियन डॉलर
बता दें कि अगली पीढ़ी के ये लड़ाकू विमान भविष्य के ड्रोन विमानों के बेड़े के क्वार्टरबैक के रूप में काम करेगें। इन्हें चीन और किसी भी अन्य संभावित दुश्मनों की वायु रक्षा में प्रवेश करने में सक्षम होने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एफ-47 के वायु सेना के संस्करण के लिए प्रारंभिक अनुबंध का मूल्य अनुमानित 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

ये भी पढ़ें- US: न्यूयॉर्क में भारतीय कंपनी के दो वरिष्ठ कर्मचारी गिरफ्तार, फेंटानाइल केमिकल के अवैध आयात का लगा आरोप
विज्ञापन


सबसे उन्नत जेट- एफ-35 के उत्पादन में संघर्ष
ट्रंप द्वारा अनुबंध की घोषणा करने के बाद रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि यह हमारे सहयोगियों के लिए एक बहुत ही स्पष्ट, सीधा संदेश है कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, इस सौदे पर सवाल भी खड़े हुए हैं। आलोचकों ने इस सौदे की लागत और आवश्यकता पर सवाल उठाए हैं।  क्योंकि पेंटागन अभी भी अपने सबसे उन्नत जेट, एफ-35 का पूरी तरह से उत्पादन करने के लिए संघर्ष कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: रिपोर्ट में दावा- चीन के खिलाफ युद्ध की खुफिया रणनीति मस्क के साथ साझा करेगा पेंटागन; ट्रंप ने किया खंडन

बोइंग के शेयर में 4% की वृद्धि, लॉकहीड मार्टिन को नुकसान
इस समझौते से बोइंग को बड़ा फायदा हुआ है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार , इस खबर के बाद बोइंग के शेयर में 4% की वृद्धि हुई, जबकि बोली हारने वाली लॉकहीड मार्टिन के शेयरों में लगभग 7% की गिरावट देखी गई।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें