फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क में भारतीय कंपनी के दो वरिष्ठ कर्मचारी गिरफ्तार, फेंटानाइल केमिकल के अवैध आयात का लगा आरोप

Fri, 21 Mar 2025 10:45 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क / वाशिंगटन

सार

अमेरिका देश में फेंटानाइल को लेकर बड़े पैमाने पर सख्ती अपना रहा है। वहीं एक संघीय अदालत ने भारत की एक केमिकल निर्माण कंपनी और उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर देश में अवैध रूप से फेंटानाइल बनाने वाले केमिकल के आयात का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने भारत की एक केमिकल निर्माण कंपनी और उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर अवैध रूप से फेंटानाइल बनाने वाले केमिकल के आयात का आरोप लगाया है। बता दें कि, आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में मौजूद वसुंधा फार्मा केम लिमिटेड और इसके तीन अधिकारियों को इस मामले में दोषी ठहराया गया है। फिलहाल अमेरिका ने इस मामले में भारतीय कंपनी और उसके अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'दंगों में कोई प्रत्यक्षदर्शी दोषी न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी'; गोधरा कांड से जुड़े केस में शीर्ष कोर्ट

कंपनी ये कर्मचारी हैं आरोपी?
कंपनी के चीफ ग्लोबल बिजनेस ऑफिसर तनवीर अहमद मोहम्मद हुसैन पार्कर और मार्केटिंग डायरेक्टर वेंकट नागा मधुसूदन राजू मंथेना और मार्केटिंग प्रतिनिधि कृष्ण वेरीचार्ला पर फेंटानाइल केमिकल के अवैध आयात का आरोप लगा है। जबकि, गुरुवार को न्यूयॉर्क सिटी में तनवीर अहमद मोहम्मद हुसैन पार्कर और वेंकट नागा मधुसूदन राजू मंथेना को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों पर क्या हैं आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इन लोगों पर फेंटानाइल प्रीकर्सर केमिकल (वह केमिकल जिससे फेंटानाइल बनाया जाता है) के अवैध निर्माण और अमेरिका में अवैध आयात की साजिश रचने का आरोप है। विभाग के अनुसार, मार्च 2024 से नवंबर 2024 के बीच, इन आरोपियों ने एक गुप्त अमेरिकी एजेंट को दो बार 25 किलो फेंटानाइल बनाने वाले केमिकल बेचे। वहीं अगस्त-सितंबर 2024 में, इन लोगों ने 4000 किलो केमिकल (एन-बीओसी-4पी) बेचने की डील की, जिसमें से 2000 किलो मैक्सिको और 2000 किलो अमेरिका भेजने की योजना थी। इस सौदे की कीमत 3,80,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.1 करोड़ रुपये) थी।

यह भी पढ़ें - Kerala: युवक से क्रूरता और बर्बरता का वीडियो वायरल; आरोपियों ने पहले पीटा, फिर व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया
विज्ञापन


आरोपियों को क्या मिल सकती है सजा?
अगर तीनों आरोपियों पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो सभी को 10-10 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं भारत में मौजूद वसुंधा फार्मा कंपनी को सभी आरोप पर 5,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.1 करोड़ रुपये) का जुर्माना देना पड़ सकता है।

क्या है फेंटानाइल और अमेरिका में क्यों चिंता का विषय?
फेंटानाइल एक बेहद ताकतवर नशे वाली दवा है, जिसका इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में होता है। लेकिन अवैध रूप से बनाए गए फेंटानाइल से अमेरिका में नशे की लत और मौतों की घटनाएं बढ़ रही हैं। यही वजह है कि अमेरिका इस तरह के अवैध केमिकल के आयात पर कठोर कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें