फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में डोनाल्ड ट्रंप और हसन रूहानी के पास मुलाकात का आखिरी मौका

Wed, 25 Sep 2019 06:29 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-हसन रूहानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके ईरानी समकक्ष हसन रूहानी के पास संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के दौरान मुलाकात कर दोनों देशों के बीच कायम तनाव को खत्म करने का आखिरी मौका है। विश्वभर से नेता यूएनजीए में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं।

विज्ञापन


रूहानी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ बैठक के लिए ले जाते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा, अगर वह (रूहानी) राष्ट्रपति ट्रंप से मिले बिना देश से चले गए तो वह एक अवसर खो देंगे क्योंकि वह अगले कुछ महीनों तक दोबारा नहीं आने वाले। मैक्रों ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप तेहरान नहीं जाएंगे, तो उन्हें यहीं मिलना होगा।’

उल्लेखनीय है कि 2015 में पश्चिमी देशों और ईरान के बीच एक परमाणु समझौता हुआ था। लेकिन पिछले साल अमेरिका एकपक्षीय तरीके से इससे अलग हो गया और ईरान की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रतिबंध फिर से लगा दिए। मैक्रों वार्ता बहाल करने के रास्ते तलाश कर इस संकट को दूर करने के प्रयासों की कमान संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ईरान के शीर्ष राजनयिक मोहम्मद जावेद जरीफ से पेरिस में वार्ता की थी। जी-7 के दौरान भी ईरान को एक संदेश भेजने की जिम्मेदारी मैक्रों को सौंपी गई थी। ट्रंप ने हालांकि सोमवार को कहा था कि उन्हें मामले पर किसी मध्यस्थता की जरूरत नहीं है और ईरान को पता है ‘फोन कैसे किया जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें