फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टल विदेशी आतंकी संगठन घोषित; जानिए फैसले का असर

Wed, 19 Feb 2025 11:14 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप प्रशासन ने 8 लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकारी आदेश में वेनेजुएला में ट्रेन डी अरागुआ और अल-साल्वाडोर में एमएस-13 व अन्य को शामिल किया गया है। इस संबंध में बुधवार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने मादक पदार्थों और प्रवासियों की तस्करी को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप प्रशासन ने 8 लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से अमेरिका में सक्रिय कार्टेल और उनके सहयोगियों पर दबाव बढ़ेगा। 

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद 20 जनवरी को इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। बुधवार को ट्रंप के इस आदेश को आगे बढ़ाया गया, जिसमें वेनेजुएला में ट्रेन डी अरागुआ और अल-साल्वाडोर में एमएस-13 व अन्य को शामिल किया गया है। इस संबंध में बुधवार को नोटिस जारी किया गया और संघीय दस्तावेज में इसे बृहस्पतिवार को प्रकाशित किया जाएगा। 

अमेरिका-मैक्सिको को सुरक्षित करना ट्रंप की प्राथमिकता
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप की शीर्ष प्राथमिकताओं में अमेरिका-मैक्सिको को सुरक्षित करना शामिल है। उन्होंने निर्वासन, सीमा पर सैनिकों की तैनाती और कुछ देशों के साथ प्रवासियों को वापस लेने के लिए समझौता करने की बात की है। 
विज्ञापन


इन समूहों के लिए काम करता है विदेशी आतंकवादी संगठन 
विदेशी आतंकवादी संगठन आमतौर पर अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट जैसे समूहों के लिए काम करता है, जो राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हिंसा भड़काने का काम करते हैं। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इन समूहों की गतिविधियां और संबंध अंतरराष्ट्रीय हैं। इनकी गतिविधियों में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रवासियों की तस्करी और अपना क्षेत्र विस्तार करने के लिए हिंसक प्रयास शामिल हैं।  

आलोचक इसे अत्यधिक कठोर कदम बता रहे 
आलोचक इसे अत्यधिक कठोर कदम मानते हैं, जो लैटिन अमेरिका के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है और व्यापार को प्रभावित कर सकता है। व्यापार, बैंक और खरीदार संभावित अमेरिकी कार्रवाई से डर सकते हैं, अगर वे गलती से भी इन कार्टेलों के साथ जुड़े लेन-देन करते हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें