फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: इंसान का हाथ मुंह में लेकर घूम रहा था कुत्ता! खोजबीन की तो 53 बोरों में जमीन में दबे मिले कंकाल

Mon, 21 Nov 2022 02:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुआनाजुआतो

सार

मैक्सिको के गुआनाजुआतो के जिस इलाके में पिछले माह इंसानों के ढेरों अवशेष मिले हैं, वह औद्योगिक क्षेत्र है। एक साथ इतने कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियां व फॉरेंसिक विभाग मृतकों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sniffer Dog - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको से हैरान करने वाली खबर आई है। देश में गैंग वॉर व ड्रग माफिया जैसी खबरें आती रहती हैं। अब खबर यह है कि बीते कुछ माहों में करीब 300 लोगों को गैंग वॉर के चलते मौत के घाट उतार दिया। इसका खुलासा भी चौंकाने वाला है। एक कुत्ता इंसान का हाथ मुंह में लेकर घूम रहा था। उसके बाद इलाके में खोजबीन की गई तो 53 बोरे में भरकर जमीन में गाड़े गए कंकाल मिले। 

विज्ञापन


मैक्सिको के गुआनाजुआतो के जिस इलाके में पिछले माह इंसानों के ढेरों अवशेष मिले हैं, वह औद्योगिक क्षेत्र है। एक साथ इतने कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियां व फॉरेंसिक विभाग मृतकों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। 

मैक्सिको में इन दिनों सरवेंटिनो फेस्टिवल चल रहा है। इसी दौरान एक महिला अपने खोए भाई को ढूंढ़ती हुई वहां आई थी। तभी कुछ लोगों ने देखा कि एक कुत्ता इंसान का हाथ मुंह में लेकर घूम रहा था। इसके बाद उस पर नजर रखी गई कि वह कहां से ये अवशेष लेकर आ रहा है। वुमेन्स कलेक्टिव संस्था भी इन अवशेषों की पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन


ड्रग्स कारोबार से जुड़े गिरोहों के कारण गुआनाजुआतो मैक्सिको का सबसे हिंसक व बदनाम राज्य है। यहां जनवरी से सितंबर के बीच 2,400 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। यह देश में हुई हत्याओं का 10 फीसदी है। इस दौरान करीब 3,000 लोग गायब हो चुके हैं। भारी हिंसा के बाद भी यह इलाका, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें