फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने छुट्टी देने से किया इनकार

Tue, 29 Oct 2019 05:12 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का लाहौर सर्विसेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के कारण अस्पताल से छुट्टी देने से मना कर दिया है। यह जानकारी जियो न्यूज ने सोमवार को दी। शरीफ एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


यहां एक विशेष मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार 69 साल के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) अध्यक्ष का प्लेटलेट काउंट 45,000 से घटकर 25,000 पर पहुंच गया है। मेडिकल बोर्ड के अनुसार शरीफ को पड़े दिल के दौरे के कारण उन्हें जो दवाएं दी जा रही हैं उसके कारण उनका प्लेटलेट काउंट घट गया था।

हालांकि अब उनकी प्लेटलेट्स बढ़ गई हैं। डॉक्टर्स ने सलाह दी है कि शरीफ को निगरानी में रखना जरूरी है। उनका कहना है कि बीमार नेता गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से गुजर रहे हैं और इसी कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती। शरीफ का जब प्लेटलेट काउंट 25,000 पहुंच गया था तो डॉक्टरों ने उन्हें दिल के दौरे की दवाएं नहीं दी। उनका कहना है कि वह उनके दिल और प्लेटलेट काउंट को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर्स ने शीरफ का फुल बॉडी स्कैन करने का फैसला लिया है। जिससे कि यह पता चल जाएगा कि उनके शरीर का कौन सा अंग प्रभावित है। इसी बीच शरीफ की मां शमीम अख्तर ने उनसे अस्पताल मे मुलाकात की। कुछ दिनों पहले ही रीफ को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत दे दी थी।
विज्ञापन


8 हफ्ते की मिली जमानत 

वहीं, पाकिस्तान मीडिया के हवाले से खबर है कि नवाज शरीफ को अल अजीजिया मामले में 8 हफ्ते की जमानत मिल गई है।  



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें