फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में महत्वपूर्ण वित्तीय सम्मेलन शुरू, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा

Tue, 29 Oct 2019 02:44 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, रियाद
विज्ञापन
PM Narendra Modi arrives at King Saud Palace - फोटो : ANI
विज्ञापन

सऊदी अरब का बहुचर्चित वैश्विक वित्तीय सम्मेलन मंगलवार को रियाद में शुरू हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य देशों के नेता भी भाग ले रहे हैं। ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ बैनर तले यह सम्मेलन तीन दिन चलेगा।

विज्ञापन




इसका उद्देश्य इस खाड़ी देश को केवल खनिज तेल/गैस आधारित अर्थव्यवस्था से बदल कर इसके उद्योग व्यवसाय में विविधता लाना और इसमें मदद के लिए विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है।

इस सम्मेलन को ‘मरुभूति में दावोस’ कहा जा रहा है, जो सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की पहल है। युवराज की योजना सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था का विविधीकरण करने की है, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों पर उसकी निर्भरता को कम किया जा सके। इसके लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण 2030 योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ में सरकार, उद्योगपति और वित्त पोषक भाग लेंगे। बैठक में वैश्विक व्यापार और उसकी प्रवृत्ति पर चर्चा के साथ आने वाले दशकों में वैश्विक निवेश परिदृश्य को लेकर अवसर और चुनौतियों पर बातचीत की जाएगी।

बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार तथा दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। कुशनर सम्मेलन में अमेरिका के भविष्य पर विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार देर रात रियाद पहुंचें प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में ‘भारत के लिये आगे क्या’? विषय पर एक सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें