फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने कान में खुजली की शिकायत की, जांच में मिला मकड़ी का जाला

Sat, 11 May 2019 08:33 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कान में मकड़ी का जाला - फोटो : Twitter/@OddGistHQ
विज्ञापन

चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इस घटना की वीडियो और तस्वीरें भी खूब शेयर की जा रही हैं। दरअसल यहां एक व्यक्ति को कान में खुजली की परेशानी थी। जिसके इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास गया।

विज्ञापन


मरीज का नाम ली है। डॉक्टर ने जब उसके कान की जांच की तो पता चला कि उसके कान में एक मकड़ी जाला बना रही थी। पहले तो डॉक्टरों को जांच में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था लेकिन जब उन्होंने माइक्रोस्कोप की सहायता से देखा तो कान में आठ पैरों वाला एक जीव दिखा। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के अनुसार मकड़ी ली के कान में रह रही थी, साथ ही वह उसमें जाला भी बना रही थी।

डॉक्टरों के लिए किसी चिमटी की सहायता से मकड़ी को बाहर निकालना मुश्किल था। जिसके बाद उन्होंने सेलाइन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डालीं और मकड़ी को बाहर निकलने पर मजबूर किया। इस पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया गया और ऑनलाइन भी शेयर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर वह भी ऐसे ही लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें