फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के शंघाई शहर में खुला डिजनी लैंड पार्क, मिनटों में बिके सारे टिकट

Tue, 12 May 2020 06:45 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन के शंघाई शहर में खुला डिजनी लैंड पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन के शंघाई शहर में 106 दिनों से बंद डिजनी लैंड पार्क सोमवार को लोगों के लिए खुल गया। पार्क खोले जाने की सूचना मिलते ही कुछ मिनटों में ही पार्क में इंट्री करने के सारे टिकट एडवांस में ही ऑनलाइन बिक गए। पहले दिन खोले जाने के सारे टिकटों की बिक्री मात्र तीन मिनट में ही हो गई। 24 हजार लोगों ने सोमवार को इस टिकट के माध्यम से पार्क में प्रवेश किया।

विज्ञापन


चीन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के बाद धीरे-धीरे सावर्जनिक जगहों को खोलने की छूट मिलने लगी है। लोगों को महामारी के तनाव से मुक्त करने के लिए अब उन्हें मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। शंघाई में डिजनी लैंड के खुलने से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। चीन में धीरे-धीरे मनोरंजन वाली जगहें खुलने लगी हैं।

डिजनी पार्क को फिलहाल सीमित क्षमता के साथ खोला गया है। संक्रमण से बचाव के सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की हिदायतों के साथ ही इसे दोबारा खोलने की इजाजत मिली है। शंघाई का ये डिजनी लैंड पार्क कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण 25 जनवरी से बंद था। लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोगों को जब डिजनी लैंड के खुलने की खबर मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


प्रशासन ने डिजनी लैंड पार्क को कुछ शर्तों और नियमों के साथ खोलने की अनुमति दी है। जिसके तहत उसकी क्षमता में कटौती कर 80 हजार के बजाए 24 हजार लोगों के लिए प्रवेश की अनुमति मिली है।

यहां परेड और कार्टून का किरदार निभानेवाले कलाकारों से लोग मुलाकात नहीं कर सकेंगे। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क के साथ आना होगा। इसके अलावा टिकट एडवांक में बुक कराना होगा। प्रवेश के दौरान लोगों के शरीर का तापमान जानने के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें