फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : एक सप्ताह में 16 लाख लोग संक्रमण से प्रभावित, दुनिया में अब तक 7.85 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

Thu, 24 Dec 2020 02:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्व में बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7.85 करोड़ को पार कर गई जबकि अब तक 17.26 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 20 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में संक्रमण के 16 लाख मामले सामने आए। यह संख्या पिछले सप्ताह आए मामलों की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि किसी एक देश में कोरोना के मामलों में इतनी वृद्धि नहीं देखी गई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के भीतर हालात इतने खराब हो चले हैं कि अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या कम पड़ गई है। यहां एक हफ्ते में करीब पांच लाख नए केस सामने आए हैं।


पेरू में संक्रमण मामले 10 लाख पार
पेरू में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गए है। इसी के साथ ही पेरू लैटिन अमेरिका का पांचवां सबसे संक्रमित देश बन गया है। 3.20 करोड़ की आबादी वाले पेरू में मार्च में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह देश वायरस को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां अब तक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें