कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे
- फोटो : @indembcam
भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे ने कंबोडिया की खमेरी संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरा प्रेम जताया है। कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास का कहना है कि इस परंपरा के प्रति सम्मान जताते हुए राजदूत ने खमेर अप्सरा का रूप धरा और लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही भारतीय दूतावास द्वारा एक्स पर कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिनमें देवयानी पारंपरिक परिधान पहने हुए नजर आ रही हैं।
कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे
- फोटो : @indembcam
कंबोडिया में नए साल को खमेर नव वर्ष रूप में मनाया जाता है। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव के लिए पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह उत्सव पारंपरिक सौर नव वर्ष पर आधारित है और 13 अप्रैल या 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे
- फोटो : @indembcam
देवयानी खोब्रागडे 1999 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। अपने 24 साल के करियर में उन्होंने बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम किया है। वे भारतीय विदेश मंत्रालय की अलग अलग विंग में काम कर चुकी हैं।