फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dexamethasone: गंभीर हालत वाले मरीजों के इलाज में डेक्सामेथासोन कारगर

Sun, 19 Jul 2020 04:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
डेक्सामेथासोन - फोटो : Social media
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, गंभीर मरीजों में सूजन कम करने के लिए स्टेरॉयड का अधिक इस्तेमाल घातक है। इस अध्ययन में 2,104 मरीजों को डेक्सामेथासोन व 4,321 को सामान्य दवा दी गई। देखा गया कि डेक्सामेथासोन से उन मरीजों की मौत का आंकड़ा 36 फीसदी कम हुआ, जिन्हें सांस लेने के लिए मशीन की जरूरत पड़ी।

विज्ञापन


इसे लेने वाले 29 फीसदी मरीजों की मौत हुई जबकि सामान्य दवा लेने वाले मरीजों की मौत का आंकड़ा 41 फीसदी था। वैज्ञानिकों को पता चला है कि दवा से शुरुआती स्तर और हल्के लक्षण वाले मरीजों को नुकसान हुआ।

एचसीक्यू हो सकती है मरीजों को नुकसानदेह
एचसीक्यू पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को भरोसा नहीं है। अध्ययन में पता चला है कि सामान्य तरह से जिन मरीजों का इलाज किया गया उनकी मृत्यु दर 23.5 थी लेकिन जिन्हें एचसीक्यू दी गई उनमें मृत्यु दर 25.7 फीसदी थी। जिन मरीजों को एचसीक्यू दी गई वो मरीज अस्पताल से 28 दिन के भीतर जिंदा नहीं लौटे। वैज्ञानिकों का दावा है कि गंभीर या कोरोना के सामान्य मरीजों के लिए एचसीक्यू जानलेवा भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें