फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deutsche Bank: भारतीय मूल के बैंकर और डॉयचे बैंक के पूर्व को-सीईओ अंशु जैन का कैंसर से निधन

Sun, 14 Aug 2022 05:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, फ्रैंकफर्ट।

सार

अंशु ने बैंक के वैश्विक पूंजी बाजार कारोबार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 1995 में डॉयचे बैंक में शामिल हुए थे। इसके बाद 2009 में उन्हें प्रबंधन बोर्ड में नियुक्त किया गया था। वह 2012 से 2015 तक बैंक के सह-सीईओ थे।
विज्ञापन
Anshu Jain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के बैंकर और डॉयचे बैंक के पूर्व सह-सीईओ अंशु जैन का शनिवार तड़के निधन हो गया। 59 वर्षीय अंशु पिछले पांच साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि हमें गहरा दुख है कि हमारे प्यारे पति, बेटे और पिता अंशु जैन का निधन हो गया। उन्हें 2017 में अपनी इस बीमारी के बारे में पता लगा था।

विज्ञापन


इस दौरान बैंक के अध्यक्ष एलेक्जेंडर वायनांड्स ने बयान जारी कर कहा कि अंशु ने बैंक के वैश्विक पूंजी बाजार कारोबार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 1995 में डॉयचे बैंक में शामिल हुए थे। इसके बाद 2009 में उन्हें प्रबंधन बोर्ड में नियुक्त किया गया था। वह 2012 से 2015 तक बैंक के सह-सीईओ थे। इसके बाद 2017 में वित्तीय सेवा फर्म के अध्यक्ष भी रहे।

डीयू से किया स्नातक
अंशु प्रसिद्ध बैंकर होने के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण समूहों के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र ऑनर्स में स्नातक की की डिग्री ली थी। इसके बाद मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय में फाइनेंस में एमबीए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें