इस्राइल-हमास युद्ध के बीच डेट्रॉइट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामन्था वोल की हत्या हो गई। सीपीएल डैन डोनाकोव्स्की ने बताया कि शनिवार को आरोपियों ने घर के बाहर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। डॉक्टरों ने उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया है।
इस्राइल हमास के बीच अमेरिका के डेट्रॉइट शहर से एक यहूदी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हमलावरों ने यहूदी प्रार्थना स्थल बोर्ड की अध्यक्ष सामांथा वोल की क्रूर हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 6.30 बजे सामांथा लाफायेट पार्क इलाके में स्थित अपने घर के बाहर ही पड़ी हुई थीं। उन पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर किया था। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान उन्होंने मौत की पुष्टि की। हालांकि, अभी तक मौत का असल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मिशिगन अटॉर्नी जनरल डाना नेसेल ने एक बयान जारी किया। बयान में नेसेल ने कहा कि सामांथा की नृशंस हत्या की गई है। मैं इस खबर से हैरान हूं। मैं दुखी हूं और डरा हुआ भी हूं। सामांथा बहुत दयालु थीं। वह अपने समुदाय, राज्य और देश से बहुत प्यार करती थीं।