फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greenland-Denmark Ties: 'अमेरिका किसी दूसरे देश पर कब्जा नहीं कर सकता'; ट्रंप को डैनिश PM मेटे का दो टूक जवाब

Fri, 04 Apr 2025 06:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नुक (ग्रीनलैंड)

सार

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने वाले दावे को लेकर दो-टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप किसी दूसरे देश को अपने में नहीं मिला सकते, चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कितना भी तर्क दिया जाए। 
विज्ञापन
मेटे फ्रेडरिक्सन, डेनमार्क की प्रधानमंत्री - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ग्रीनलैंड की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो-टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'आप किसी दूसरे देश को अपने में नहीं मिला सकते', चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कितना भी तर्क दिया जाए। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को कहा कि कोपेनहेगन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ग्रीनलैंडवासी डेनमार्क का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन


डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त की। इससे पहले, उन्होंने बृहस्पतिवार को डेनमार्क के नौसैनिक जहाज पर ग्रीनलैंड आने-जाने वाले नेताओं के साथ बात की और अमेरिकी आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने तर्क दिया कि डेनमार्क, एक नाटो सहयोगी और विश्वनीय मित्र है। उन्होंने कहा, 'यदि हम अपने आपको सहयोगी के रूप में विभाजित होने देते हैं, तो हम अपने दुश्मनों की मदद करते हैं, और मैं ऐसा होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।'

ये भी पढ़ें: Greenland: 'हम किसी के अधीन नहीं, अपना भविष्य खुद तय करेंगे', ग्रीनलैंड के PM का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार
विज्ञापन


आर्कटिक में हमें मिलकर सुरक्षा मजबूत करनी चाहिए
डैनिश प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जब आप हमारे व्यवसायों से अमेरिका में निवेश करने के लिए कहते हैं, तो वे करते हैं। जब आप हमसे अपनी रक्षा पर अधिक खर्च करने के लिए कहते हैं, तो भी हम करते हैं, लेकिन जब आप हमसे आर्कटिक में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कहते हैं, तो यह विश्वास करना कठिन हो जाता है कि अमेरिका हमारे प्रति कितना गंभीर है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका आर्कटिक में सुरक्षा मजबूत करना चाहता है, तो 'हमें मिलकर ऐसा करना चाहिए।'

ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं ट्रंप
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं। वह मानते हैं कि ग्रीनलैंड अमेरिकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। एक सप्ताह पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ग्रीनलैंड में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने डेनमार्क पर इस क्षेत्र में कम निवेश करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump: 'ग्रीनलैंड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकते हैं', डेनमार्क के विदेश मंत्री के बयान पर भड़के ट्रंप

ग्रीनलैंड पर कब्जा करने वाली बातें अस्वीकार्य: डैनिश विदेश मंत्री
ग्रीनलैंड में राजनीतिक दल, जो वर्षों से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहे हैं, ने पिछले सप्ताह ट्रंप के दावों के खिलाफ एक नई गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति जताई है। इससे डेनमार्क और ग्रीनलैंड में कई लोग नाराज हो गए हैं। वहीं, डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने ब्रुसेल्स में नाटो समकक्षों की एक बैठक में भाग लेने के दौरान कहा कि ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बातें न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें