फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bhutan Relations: भूटान के पीएम ने PM मोदी को बताया बड़े भाई और गुरु, भारत की तारीफों के बांधे पुल

Fri, 04 Apr 2025 05:02 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने कहा, 'पीएम मोदी ने हमारे रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत कुछ किया है। पहले से ही भारत और भूटान के संबंध बहुत अच्छे थे, लेकिन उन्हें और बेहतर बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब हमारे राजा और प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत रिश्ते के कारण संभव हुआ है। मेरे लिए प्रधानमंत्री मोदी मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उन्हें अपना गुरु मानता हूं।'
विज्ञापन
पीएम मोदी और भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई और गुरु बताते हुए कहा कि भारत की मदद और मार्गदर्शन ने भूटान के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

 
'भारत से मिली  10,000 करोड़ रुपये की मदद'
उन्होंने बताया कि भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना, जो जुलाई 2024 से शुरू हुई है, भारत की उदार सहायता से संभव हो रही है। इसमें 8500 करोड़ रुपये की मदद भारत से मिली है, वहीं भूटान की आर्थिक सुधार योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई है। उन्होंने कहा, भारत से कुल 10,000 करोड़ रुपये की मदद हमें मिली है, इसके लिए हम बेहद आभारी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi Meets Yunus: बैंकॉक में मो. यूनुस को पीएम मोदी की खरी-खरी, बोले- माहौल खराब करने वाले बयानों से बचें

'बिम्सटेक में भारत का नेतृत्व बहुत अहम'
बिम्सटेक सम्मेलन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का इस संगठन में नेतृत्व बहुत अहम है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी इस क्षेत्र के सबसे बड़े नेता हैं, और बिम्सटेक की क्षमता को साकार करने में उनकी भूमिका खास है।' बिम्सटेक सम्मेलन में भूटान का फोकस प्राकृतिक आपदाओं के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर था। उन्होंने कहा, "जब म्यांमार में हाल में भूकंप आया, तो भारत पहला देश था जिसने मदद भेजी। बिम्सटेक को ऐसी स्थिति में मिलकर काम करने की जरूरत है।" तोबगे ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी का लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सुना। उन्होंने कहा, "हिंदी कम समझ में आती है, लेकिन मैं फिर भी मूल भाषा में सुनना चाहता था। मुझे लगा जैसे मैं किसी आध्यात्मिक गुरु को सुन रहा हूं। यह अनुभव बहुत संतोषजनक था।"
'गलेफू माइंडफुलनेस सिटी भूटान का भविष्य'
गलेफू माइंडफुलनेस सिटी के बारे में उन्होंने बताया कि यह भूटान के भविष्य के लिए एक बड़ा सपना है जिसे राजा ने शुरू किया है। यह शहर एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है, और भारत ने इस परियोजना को पूरा समर्थन दिया है। इसके तहत भारत और भूटान को जोड़ने वाली पहली रेलवे लाइन भी बनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी भूटान के सम्तसे को भी भारत से जोड़ने वाली एक रेलवे लाइन बनाई जाएगी, जिससे सड़क, रेल, एयर और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - BIMSTEC: बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए पीएम मोदी की पहल, 21 सूत्री कार्ययोजना का रखा प्रस्ताव

अमेरिका के टैरिफ पर बोले भूटान के पीएम
अमेरिका और टैरिफ पर उन्होंने साफ किया कि अमेरिका के साथ व्यापार भूटान का बहुत कम है, इसलिए उसका असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, 'हमारी 80% व्यापार भारत से होता है और भारत के साथ हमारा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इसलिए हम सुरक्षित हैं।'
अंत में उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के हाई-लेवल विजिट्स लगातार होते रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी जल्द भूटान आएंगे और वहां के बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें