फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Summit: एससीओ सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष से की मुलाकात, भेंट की मधुबनी पेंटिंग

Fri, 27 Jun 2025 07:44 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंगदाओ

सार

चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के बंदरगाह शहर किंगदाओ में भाग ले रहे हैं। यहां उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री से मुलाकात की। 
विज्ञापन
चीनी रक्षा मंत्री को मधुबनी पेंटिंग भेंट करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के किंगदाओ में एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के सम्मेलन में अपने समकक्ष चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। साथ ही मधुबनी पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा कि किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की। हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। दोनों पक्षों के लिए यह आवश्यक है कि वे इस सकारात्मक गति को बनाए रखें और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचें।

ये भी पढ़ें:  'SCO में आतंकवाद पर भारत मुखर, ऑपरेशन सिंधु से ईरान-इस्राइल से भारतीयों की सुरक्षित वापसी', बोले जायसवाल
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने चीनी समकक्ष को बिहार की मधुबनी पेंटिंग भेंट की। बिहार के मिथिला क्षेत्र में बनी पेंटिंग की विशेषता चमकीले रंगों और विरोधाभासों या पैटर्न से भरे रेखा चित्र हैं। ये पेंटिंग अपने आदिवासी रूपांकनों और चमकीले मिट्टी के रंगों के उपयोग के कारण लोकप्रिय हैं।

साझा बयान पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में साझा बयान पर साइन करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र तक नहीं था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं, हम उन्हें निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे', राजनाथ सिंह की दो टूक

बिना नाम लिए पाक पर खूब बरसे
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ देश अपनी नीतियों में सीमा पार आतंकवाद को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे दोहरे मापदंड को खत्म करना बेहद जरूरी है और एससीओ जैसे मंच को ऐसी ताकतों की खुलेआम आलोचना करनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें