प्रवक्ता ने कहा है, एक बार फिर, हम इराक सरकार से आग्रह करते हैं कि इस तरह के ठोस कदम उठाए जाएं कि सुरक्षा बलों को अत्यधिक बल प्रयोग ना करने दिया जाए, खासतौर से जानलेवा गोली-बारूद तो बिल्कुल नहीं।
जब से ये प्रदर्शन शुरू हुए हैं, तभी से इराकी सुरक्षा बल जानलेवा गोली-बारूद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान हुई गैर-कानूनी मौतों की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में पहुंचाया जाना चाहिए।
इराक में संयुक्त राष्ट्र मिशन की अध्यक्ष जीनीन हेनिस प्लेशाएर्ट ने शुक्रवार सुबह को ट्विटर संदेश में कहा था कि देश में हताहतों की इस तरह बढ़ती संख्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जीनीन हेनिस प्लेशाएर्ट ने कहा, इराक में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को नाकाम करने वाले असामाजिक तत्वों ने देश को खतरनाक़ मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि वो इराक में ताजा घटनाक्रम के बारे में तीन दिसंबर को सुरक्षा परिषद में जानकारी देने के लिए उपस्थित रहेंगी।