फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भारी बारिश से बाढ़ के चलते बलूचिस्तान के 40,000 घर क्षतिग्रस्त, मरने वालों की संख्या बढ़कर 225 हुई

Mon, 22 Aug 2022 08:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बलूचिस्तान के आयुक्त ने कहा कि बाढ़ ने बलूचिस्तान को शेष पाकिस्तान से जोड़ने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों को काट दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक विकट स्थिति है और अधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ हम बचाव और राहत कार्यकर करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बलूचिस्तान में भारी बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित - फोटो : सोशल मीडिया
भारी मानसूनी बारिश के कारण आई आपदा से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

क्वेटा शहर के आयुक्त सोहेलुर रहमान बलूच ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 225 लोगों की मौत हुई है। 
 
विज्ञापन

भारी बारिश से रविवार को 9 लोगों की जान गई

2 of 7
बाढ़ में बह गईं सड़कें, लोगों को सफर करने में आ रही दिक्कतें - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार 21 अगस्त को क्वेटा में भारी बारिश हुई जिसके परिणामस्वरूप  पश्तूनाबाद, हजारा टाउन, कादिरंद, अमीनाबाद, नवान किल्ली, किल्ली कंबरानी और सरियाब इलाकों में बाढ़ आ गई, जहां बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया। इससे नौ और लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन

पाकिस्तान से बलूचिस्तान को जोड़ने वाले राजमार्ग टूटे

3 of 7
बलूचिस्तान में बाढ़ के बाद के हालात - फोटो : सोशल मीडिया
आयुक्त ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ ने बलूचिस्तान को शेष पाकिस्तान से जोड़ने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों को काट दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक विकट स्थिति है और अधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ हम बचाव और राहत कार्यकर करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। 

सोहेलुर रहमान बलूच के अनुसार, क्वेटा के पास करखासा बांध के एक पॉइंट पर पहाड़ी टूट गई थी जिससे पश्चिमी बाईपास के पास वाले कई क्षेत्र जलमग्न हो गए।

एनएचए ने यात्रा न करने के लिए एडवायजरी जारी की

4 of 7
बाढ़ से बिगड़े हालात, इस तरह सफर करने को मजबूर लोग - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचए) ने भी लोगों को बलूचिस्तान को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्गों और सड़कों पर यात्रा करने से बचने के लिए एक एडवायजरी जारी की।
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद भी बहान नहीं किया जा सका रेल संपर्क

5 of 7
एक सप्ताह बाद रेल सेवा बहाल न हो सकी - फोटो : सोशल मीडिया
एनएचए के एक प्रवक्ता ने कहा कि कराची-क्वेटा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-25) यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है क्योंकि लासबेला में लिंडा ब्रिज अचानक आई बाढ़ में बह गया। अन्य क्षेत्रों के साथ बलूचिस्तान का रेल संपर्क एक सप्ताह बाद भी बहाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि प्रमुख रेलवे लाइनें बाढ़ में बह गई हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख से हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया

6 of 7
भारी बारिश के बाद पानी में डूबा शहर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से अनुरोध किया है कि सड़कों और राजमार्गों के बह जाने के कारण फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलूचिस्तान के सभी 26 जिले प्रभावित, 40 हजार घर क्षतिग्रस्त

7 of 7
40 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश और अचानक बाढ़ की ताजा चेतावनियों के मद्देनजर प्रांतीय सरकार ने 27 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है। इस साल आई बाढ़ बलूचिस्तान के लिए विनाश लेकर आई है। बाढ़ से बलूचिस्तान के सभी 26 जिलें प्रभावित हुए हैं और इन जिलों में हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है और पूरे प्रांत में लगभग 40 हजार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें