फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक शहर में विस्फोट, 39 लोगों की मौत

Sun, 12 Aug 2018 11:41 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक शहर में हथियार डिपो में हुआ विस्फोट।
विज्ञापन

पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक शहर में हथियार डिपो में हुए विस्फोट में एक दर्जन बच्चों समेत 39 नागरिकों की रविवार को मौत हो गई। निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


तुर्की की सीमा से लगे इदलीब प्रांत के सरमादा के इस स्थल पर मौजूद एएफपी के एक संवादददाता ने बताया कि इस विस्फोट से दो इमारतें धराशायी हो गईं। बचाव कर्मियों ने एक बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। 

निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान ने बताया कि पहले इस घटना में मरने वालों की संख्या 12 थी। बाद में मलबे से और अधिक शव निकाले जाने के बाद यह संख्या बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें