फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: द्वितीय विश्व युद्ध के समय का ब्रिटिश बम डिफ्यूज, 220 किलोग्राम वजनी था

Sun, 12 Aug 2018 08:27 PM IST
एजेंसी, रेन
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के नॉरमैंडी में रविवार को बम निरोधक दस्ते ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय के 220 किलोग्राम वजनी ब्रिटिश बम को डिफ्यूज किया। इससे पहले आसपास रहने वाले करीब 1800 लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन


इस साल जून में राऊं प्रांत के नॉरमेंडी में निर्माण कार्य के दौरान यह बम मिला था। एहतियातन 270 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को रविवार सुबह घर खाली करने के लिए कहा गया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे बम को डिफ्यूज कर दिया गया।

फ्रांस में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के बम और गोले मिलना आम बात है। पिछले महीने ही फ्रांसीसी नेवी ने कांस के निकट एक जिंदा बम को डिफ्यूज किया था। वहीं जर्मनी में भी द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने के बाद नौ हजार लोगों को घर छोड़ने के लिए कहा गया था।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें