चीन के एक परिवार के लिए भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई, जब उनके खाने की सॉस की बोतल में चमगादड़ निकला। जिस बोतल में चमगादड़ मिला, वे उसे लगभग तीन महीने से खाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए, परिवार के सदस्य गुओ ने बताया कि उसकी माता जी खाना बनाते समय सॉस को बाहर निकाल रही थीं, तभी उन्होंने चमगादड़ का शव देखा, जिसे देखकर वह काफी घबरा गई।
साथ ही उन्होंने बताया कि जिस ब्रांड की सॉस है वो चीन की जानी मानी कंपनी है। हमारा परिवार इसी को पसंद करता है। लेकिन सॉस में चमगादड़ मिलने से उनके परिवार में कोई खाना भी नहीं खा रहा है। उस दिन बनाया सारा पका खाना फेंकना पड़ा।
कंपनी से इस बारे में पूछा गया तो कंपनी ने ऐसी खबरों का खंडन किया और कहा कि उनके उत्पाद बेचे जाने से पहले कई तरह के फिल्टर से गुजरते हैं। जिसमें ऐसा कुछ मिलना असंभव है।
गुओ ने बताया, उनका परिवार काफी डरा हुआ है। चमगादड़ में कई तरीके के वायरस हैं, हम इसे तीन चार महीने से खा रहे थे, हम कंपनी से हमारे पूरे परिवार का चेकअप कराने की मांग करते हैं।