किडनी की बीमारी का चल रहा था इलाज
पाकिस्तान के मीडिया में लगातार इस बात की चर्चा चल रही है कि भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की कराची में जहर देकर हत्या कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि कराची के आगा खान हॉस्पिटल में बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी किडनी की गंभीर बीमारी का इलाज कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की शाम को अस्पताल के एक यूनिट में दाखिल रहते हुए ही उसको जहर दिया गया। पाकिस्तान के भीतर दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग पत्रकारों तक भी पहुंची।
पाकिस्तान में ठप हुई इंटरनेट व्यवस्था पर पाकिस्तान के पत्रकारों ने भी खुलकर सोशल मीडिया पर बयान दिए हैं। पाकिस्तान में लाहौर के एक वरिष्ठ पत्रकार ने अमर उजाला डॉट कॉम को बताया कि बगैर किसी कारण के पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। जबकि कुछ जगह फ्रीक्वेंसी बहुत डाउन कर दी है। दाऊद इब्राहिम से जुड़े घटनाक्रम के बाद ही पाकिस्तान में इस तरीके से इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। वह बताते हैं कि आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान सरकार की ओर से इस तरीके की कोई भी पुष्टि तो नहीं हुई है। इतना तय है कि पाकिस्तान के भीतर कुछ बहुत बड़ा जरूर हुआ है।