फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में 'दलित इतिहास माह' : ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अप्रैल में होंगे खास कार्यक्रम, बाबा साहब आंबेडकर को भी किया जाएगा याद

Fri, 01 Apr 2022 10:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की नई डेमोक्रेटिक पार्टी सरकार ने अप्रैल को 'दलित इतिहास माह' के रूप में मनाने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन
BR Ambedkar, - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अप्रैल को 'दलित इतिहास माह' के रूप में मनाया जाएगा। हर साल यह माह दलितों या अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदायों के इतिहास में महत्वपूर्ण लोगों और घटनाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत कई भारतीय नेताओं को भी याद किया जाएगा। 

ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की नई डेमोक्रेटिक पार्टी सरकार ने अप्रैल को 'दलित इतिहास माह' के रूप में मनाने का फैसला किया है। दलितों के मसीहा बाबा साहब आंबेडकर का जन्म दिवस अप्रैल में ही आता है और दुनियाभर में उनके अनुयायी इसे श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने कहा है कि वह इस माह को दुनिया भर में भेदभाव, नस्लवाद, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेताओं की याद में मनाएगी। इसमें न्याय व सामाजिक समानता लाने में अहम भूमिका निभाने वाले दलित नेताओं के योगदान का याद किया जाएगा। 

विज्ञापन

कनाडा की प्रांतीय सरकार ने दलित इतिहास माह मनाने के एलान के साथ कहा कि अप्रैल दलित समुदायों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें बीआर आंबेडकर, महात्मा ज्योतिराव फुले, मंगू राम मुगोवालिया और संत राम उदासी जैसी नेताओं की जन्म या पुण्य तिथि आती है। इन नेताओं ने जातीय भेदभाव मिटाने में अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें