फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In US: जॉर्जिया में भारतीय मूल की इंजीनियर को पति ने मारी गोली, बेटे को भी किया घायल; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 07:43 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया

सार

अमेरिका के जॉर्जिया में घरेलू विवाद के दौरान भारतीय मूल की इंजीनियर शीतल व्रेजियन की उनके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसल घटना में उनका 23 वर्षीय बेटा भी घायल हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में घरेलू विवाद के दौरान भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और इंजीनियर शीतल व्रेजियन की उनके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका 23 वर्षीय बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'आपके पाक लहू का हिसाब होगा': पिता खामेनेई की मौत के महीनों बाद खौला मोजतबा का खून, अमेरिका को दे डाली चेतावनी

बेटे ने पड़ोसियों से मांगी मदद
यह घटना जॉर्जिया के लॉरेल क्रीक ट्रेल इलाके में मंगलवार शाम करीब आठ बजे हुई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 23 वर्षीय बेटा जेसन पीठ में गोली लगने के बाद घर से बाहर भागा और पड़ोसियों से मदद मांगी। पहले उसने एक घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर नहीं जा सका। इसके बाद वह दूसरे पड़ोसी के घर पहुंचा, जहां लोगों ने उसे अंदर लिया और एंबुलेंस आने तक उसका खून बहना रोकने की कोशिश की। पड़ोसियों के अनुसार, जेसन जब घर पहुंचा तो उसने अपने माता-पिता के बीच झगड़ा होते देखा था। कुछ ही देर बाद गोलीबारी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया
कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, घटना के बाद 56 वर्षीय किर्क बी. व्रेजियन को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह घरेलू हिंसा का मामला है और इससे आम लोगों को कोई खतरा नहीं था। आरोपी पर हत्या, गंभीर हमले के दो मामले और अपराध के दौरान हथियार रखने के दो आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल उसे बिना जमानत के कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

कौन थीं शीतल व्रेजियन?
शीतल व्रेजियन भारतीय मूल की एक जानी-मानी टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ थीं। वह गूगल में इंजीनियरिंग लीडर के पद पर कार्यरत थीं और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में उन्हें 20 साल से अधिक का अनुभव था। वह जॉर्जिया तकनीकी संस्थान की पूर्व छात्रा थीं। उनकी प्रोफाइल के अनुसार, उनका बचपन इंग्लैंड, भारत और पश्चिम अफ्रीका के घाना में बीता। बाद में उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका का रुख किया। शीतल दो सॉफ्टवेयर पेटेंट की सह-आविष्कारक (इन्वेंटर) भी थीं। वह जॉर्जिया टेक के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग की एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य और जॉर्जिया टेक एलुमनाई एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी शामिल थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Boat With Indians Capsized: पर्यटकों की नाव वियतनाम में डूबी, 15 भारतीय लोगों की मौत; दूतावास ने क्या कहा?

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। अधिकारियों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घायल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें